फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: विहिप का हितचिंतक अभियान कल से होगा शुरू, विहिप के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने दी जानकारी

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री एडवोकेट तुषार डोगरा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि विहिप 22 नवंबर से हित चिंतक अभियान चलाएगा। यह अभियान 6 दिसंबर तक चलेगा और प्रदेश में पांच लाख चिंतकों को अपने साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 27 संगठनात्मक जिलों के माध्यम से लोगों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विहिप के लोग इस निर्धारित समय के दौरान धार्मिक संस्थाआं के प्रतिनिधियों, नेताओं, राम लीला कमेटी, जागरण कमेटी, व्यापार मंडल के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों से बातचीत कर उन्हें अपने साथ जोड़ा जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष हुकम ठाकुर, युवा प्रांत संयोजक चंदन ठाकुर, जिला कुल्लू विभाग मंत्री राजेंद्र ठाकुर और डीणे राम भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें