राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विधायक ने अपनी ओर से स्कूल को 1 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। विद्यार्थियों ने लाहौली, कुल्लवी, शिमला नाटी और पंगवाली नाटी की प्रस्तुति से समां बांध दिया। नशे पर भी बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इससे पहले प्रधानाचार्य रणबीर सिंह ने पाठशाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।