फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने भगवान रघुनाथ के दरबार में टेका माथा

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा शनिवार सुबह 8:00 बजे भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर पूजा-अर्चना की और भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिविर में भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीराम का गुणगान किया। भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर नजर आया। इससे पूर्व सांसद अनुराग शर्मा दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें