कुल्लू। बस हादसे में घायल लोगों का हाल जानने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टला है। चालक को किसी बडे़ आयोजन के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत प्रदान की जा चुकी है और उपचाराधीन लोग अब सुरक्षित हैं इनमें से अधिकतर को छुट्टी दे दी गई है। जो दाखिल है वह भी अब खतरे से बाहर है।