फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: नवोदय प्रवेश परीक्षा में 1482 विद्यार्थियों ने आजमाई किस्मत

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को चयन परीक्षा आयोजित की गई। कुल्लू जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर हुई ओएमआर आधारित परीक्षा में 1870 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1482 ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 79.25 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 388 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए आनी, बंजार, नग्गर, निरमंड, भुंतर और कुल्लू में केंद्र बनाए गए थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में कुल 938 छात्रों और 932 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 753 छात्र और 729 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें