फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू पहुंचीं सांसद कंगना रणौत, दिशा की बैठक में विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

सांसद कंगना रनौत दिशा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को कुल्लू पहुंच गईं। जिला मुख्यालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद सांसद कंगना रनौत सीधे बहुद्देशीय भवन पहुंचीं। यहां वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगी। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा होने की उम्मीद है। सांसद के कुल्लू पहुंचने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। दिशा की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सांसद कंगना रनौत अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की जानकारी लेंगी। सांसद के तौर पर दिशा की बैठक में कंगना रनौत की यह भागीदारी कुल्लू जिले में विकास कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान विभागवार योजनाओं की स्थिति और विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। फिलहाल कंगना रनौत बहुद्देशीय भवन पहुंच चुकी हैं और दिशा की बैठक में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें