फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए जनवादी महिला समिति का जत्था शुरू, मनुवाद-पितृसत्ता के खिलाफ अभियान

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की हिमाचल प्रदेश जिला कमेटी कुल्लू की ओर से सामाजिक न्याय जत्थे का आयोजन किया जा रहा है। यह जत्था महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, मनुवाद और पितृसत्ता के खिलाफ अभियान के रूप में निकाला गया है। महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर बुधवार को कुल्लू से इसकी शुरुआत हुई। यह अभियान 30 जनवरी तक चलेगा और अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। समिति के अनुसार, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत शिमला से होगी। जत्थे के माध्यम से महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ममता नेगी और जिला सचिव चंद्रकांता परमार ने बताया कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को समानता के कई अधिकार दिए हैं। इनमें समान कार्य के लिए समान वेतन, पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण और प्रसूति अवकाश जैसे अधिकार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संविधान महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देता है। इसलिए मनुस्मृति संविधान का विकल्प नहीं हो सकती। उनके अनुसार, मनुस्मृति असमानता, जातिगत भेदभाव और ऊंच-नीच पर आधारित है। इसके नियम महिलाओं को कमजोर कर पुरुष प्रधानता को मजबूत करते हैं। समिति ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप समानता और सम्मान का वातावरण बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें