अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत नेगी की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रशांत नेगी ने नई इकाई के अध्यक्ष पद के लिए साहिल ठाकुर और इकाई मंत्री पद के लिए अरमान ठाकुर के नामों की घोषणा की। दोनों को वर्ष 2026-27 के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके अलावा उपाध्यक्ष सलील ठाकुर, तनुज ठाकुर, शालू ठाकुर, शगुन ठाकुर, कृतिका को चुना। सचिव अरमान, सहसचिव नीरज, अमित, रौनी, तनु नेगी और अक्षिता शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित, मीडिया प्रमुख सानिया ठाकुर, सहप्रमुख अन्नया ठाकुर और राहुल, सोशल मीडिया प्रमुख हेमंत, एसएफडी प्रमुख तनीषा ठाकुर, सहप्रमुख तारा और निशा को नियुक्त किया।