फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन महामंत्री ने मां ज्वाला के दरबार में नवाया शीश

भाजपा के संगठन महामंत्री के. सिद्धार्थन और कांगड़ा के नवनियुक्त जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) संजीव ठाकुर ने वीरवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया। दोनों ने मंदिर में पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा संगठन महामंत्री के. सिद्धार्थन ने मंदिर परिसर में आयोजित हवन में आहुतियां डालीं। पुजारी हिमांशु भूषण और विभु शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाई और माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। सिद्धार्थन ने मंदिर परिसर स्थित शयन भवन, योगिनी कुंड और मोदी भवन के दर्शन कर मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा जिला देहरा अध्यक्ष अजय खट्टा, रामस्वरूप शास्त्री और संजय राणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, संजीव ठाकुर ने एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा के साथ शीश नवाया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें