फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एनआईटी हमीरपुर में 9 से 11 अक्तूबर को होगा शिक्षा महाकुंभ 6.0

Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 04:38 PM IST

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में 9 से 11 अक्तूबर तक शिक्षा महाकुंभ 6.0 का आयोजन होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में 16 बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और आठ राष्ट्रीय संगोष्ठियां होंगी। इनमें स्टार्टअप संगोष्ठी, कुलपति संगोष्ठी और वैज्ञानिक संगोष्ठी शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में विज्ञान एवं तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, भारतीय ज्ञान परंपरा, उद्यमिता, रक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ विमर्श करेंगे। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने शनिवार को परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीबीआईटीआर की इकाई डीएचई, एनआईटी हमीरपुर, आईआईटी मंडी, केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश और भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा महाकुंभ 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का केंद्रीय विषय शिक्षा, प्रगति और प्रकृति : विकास और प्रकृति के साथ सामंजस्य के लिए शिक्षा रखा गया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के शोध और नवाचार को भी विशेष स्थान दिया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे। दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि होंगे, जबकि समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम में डॉ. राजीव भारद्वाज, अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार भी शामिल होंगे। इसके अलावा अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, आईएएस सोनम गोयल, डॉ. के. वासुदेव राव सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मार्गदर्शन करेंगे। शिक्षा महाकुंभ 6.0 का उद्देश्य शिक्षा को भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विकसित भारत 2047 के व्यापक संकल्प से जोड़ते हुए शोध और नवाचार की दिशा में संवाद को आगे बढ़ाना है।इस मौके पर संस्थान की कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष ननोटी, शिक्षा महाकुंभ अभियान की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अधिवक्ता आरती शर्मा, संयोजक डॉ. शमशेर सिंह और केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के नियंत्रक डॉ. जितेंद्र गर्ग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें