एयर रेड एंड ब्लैकआउट जैसी आपात परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों के अभ्यास के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को यहां बड़ू स्थित बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर के परिसर में नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की। जिला स्तर पर डीडीएमए के माध्यम से बनाए गए घटना प्रतिक्रिया तंत्र यानी इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों- होमगार्ड्स, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड और अन्य सभी विभागों की टीमों के अलावा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों तथा एनसीसी कैडेटों ने भी इस मॉक एक्सरसाइज में भाग लेकर बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया।