आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इनमें जोड़ों के दर्द समेत विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान मरीज शामिल रहे। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा ने बताया कि शिविर में पहुंचे लोगों को बीमारी से बचाव, खान-पान, दिनचर्या और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी।