फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ट्राला स्टैंड के समीप सजे पटाखों के स्टॉल, अस्थायी बाजार में रौनक

हमीरपुर शहर के ट्राला यूनियन के पास सजे पटाखों के अस्थायी बाजार में इस बार रौनक तो खूब है, लेकिन दुकानदारों के कारोबार पर अंधेरे का साया मंडरा रहा है। नगर निगम हमीरपुर की ओर से बाजार में बिजली की व्यवस्था नहीं किए जाने से पटाखा कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि जब स्टॉल लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है तो कम से कम बिजली जैसी बुनियादी सुविधा तो उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इस बार पटाखा बाजार में दुकान सजाना कारोबारियों के लिए पहले के मुकाबले काफी महंगा साबित हो रहा है। दुकानदारों के अनुसार तीन दिन के लिए एक स्टॉल का किराया करीब 3,300 रुपये वसूला गया है, जबकि पिछले साल इसी स्टॉल के लिए लगभग 1000 रुपये देने पड़ते थे। यानी स्टॉल का किराया तीन गुना से भी अधिक हो गया है। दूसरी ओर पटाखों के दामों में भी पिछले साल की तुलना में करीब 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दुकानदारों को स्टॉल किराये, पटाखों की खरीद और अन्य खर्चों के बीच अपना मुनाफा बचाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि स्टॉल में बिजली की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें