फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भोरंज कॉलेज के खिलाड़ियों ने वुशू में जीते तीन पदक, प्राचार्य ने किया सम्मान

राजकीय महाविद्यालय भोरंज के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने भव्य स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय पुरुष एवं महिला वर्ग वुशू प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में किया गया था। प्रतियोगिता में भोरंज कॉलेज के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शुभम कुमार ने 85 किलोग्राम भार वर्ग, रोहन चंदेल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग और प्रिया ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों के कॉलेज लौटने पर प्राचार्य सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका उत्साह बढ़ाया और उपलब्धि पर बधाई दी। प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में महाविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भी जीत हासिल की है। ऐसे परिणाम विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्राचार्य ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र ठाकुर को भी बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें