फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: धर्मशाला के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी, रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव

Ankesh Dogra Updated Fri, 04 Sep 2026 02:16 PM IST

कोतवाली बाजार स्थित राधा कृष्ण और लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम साफ रहने के चलते शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु भगवान राधा कृष्ण के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है। मंदिर के पुजारी शिव ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शाम सात बजे से धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन और कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले 31 वर्षों से जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यहां धार्मिक परंपराओं का विशेष रूप से पालन किया जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर धर्मशाला की डल झील में स्नान की परंपरा भी शुरू हो जाती है, जो राधा अष्टमी तक जारी रहती है। मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। पुजारी के अनुसार करीब 31 वर्ष पहले मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की गई थी। मंदिर में भगवान राधा कृष्ण के श्रृंगार के लिए विशेष सामग्री वृंदावन से मंगवाई जाती है। साल में एक बार वृंदावन से भगवान राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार मंगवाया जाता है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। सुबह से ही दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को धार्मिक कार्यक्रम शुरू होने के बाद मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल और भी गहरा होने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें