फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: मांगें नहीं मानीं तो फरवरी-मार्च में सड़कों पर उतरेंगी आशा कार्यकर्ता

झंडूता उपमंडल के सुन्हाणी में शनिवार को खंड स्तरीय आशा कार्यकर्ता संघ की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष आशा कार्यकर्ता संघ हिमाचल प्रदेश अमी चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में झंडूता खंड की करीब 100 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष रखा। प्रदेशाध्यक्ष अमी चंद ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र तैयार किया जा रहा है। प्रदेशभर में खंड स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं की समस्याएं और मांगें दर्ज की जा रही हैं। इसके बाद सभी मांगों को संयुक्त चार्टर के रूप में सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो फरवरी-मार्च में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए। संगठन की मांग है कि आशा कार्यकर्ताओं की मासिक आय करीब 25 से 30 हजार रुपये की जाए। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की ओर से भी 17 तारीख को केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें