फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: रिटायर्ड जेई एवं हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन नागर पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना

सोनीपत। रिटायर्ड जेई एवं हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन (1266) के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन नागर पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के गेट पर दोपहर 12 से दो बजे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर को डीजीपी हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि रामकिशन नागर पर 11 और 17 अगस्त को दो बार जानलेवा हमला किया गया। मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी इंद्रजीत सिंह ठेकेदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि एफआईआर में नामजद अन्य 10-11 आरोपी अभी खुले घूम रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों की ओर से नागर पर समझौते और केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है तथा धमकियां भी दी जा रही हैं। इससे नागर और उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर से कर्मचारी पंचकूला पहुंचकर डीजीपी और एचएसवीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने ज्ञापन लेकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आरके नागर, मीना सैनी, सुरेश मदीना, अशोक मलिक, रमन कुमार, मदन मोहन नागर, धीर सिंह नागर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें