फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा सोनीपत, धूमधाम से विराजे गणपति

सोनीपत। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को स्वर्णप्रस्थ नगरी गणपति भक्ति में रंग गया। जिलेभर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच विघ्नहर्ता भगवान गणेश का स्वागत किया गया। मंदिरों से लेकर घरों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए। शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणपति की मूर्तियां स्थापित की गईं। गणेश महोत्सव अगले 10 दिन तक चलेगा। गणपति की अगवानी को लेकर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश की प्रतिमा को पंडाल तक पहुंचाया। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस बार गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज का संयोग होने से भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कच्चे क्वार्टर से गंज बाजार तक निकली शोभायात्रा श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ कच्चे क्वार्टर मार्केट से शुरू हुई शोभायात्रा सुभाष चौक, गीता भवन, कपड़ा मार्केट सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गंज बाजार पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। गंज बाजार पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। हंस वाहिनी महिला मंडल की ओर से ग्यारह दिवसीय विशाल चतुर्थ गणेश महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर जीवन नगर में शुरू हुआ। मंडल प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन, उपप्रधान सरिता मिश्रा व रानी नायडू ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर आईटीआई चौक होते हुए वापस में पंचम नगर के रास्ते श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सामने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें