फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बाल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 100 शिक्षक सम्मानित

सोनीपत। बाल विवाह, बाल श्रम और बाल शोषण की रोकथाम के साथ बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिले के करीब 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सब्जी मंडी स्थित जैन विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षा विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से एमडीडी ऑफ इंडिया सोनीपत की ओर से जिला स्तरीय बाल संरक्षण एवं सुरक्षा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु गिल, एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला संयोजक डॉ. राज सिंह सांगवान, सुनीता, सरिता, रम्मना, साहिल, अधिवक्ता हिमांशु, विद्यालय अध्यक्ष राकेश कुमार जैन और प्रधानाचार्या डॉ. नीरू मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि शिक्षकों को सम्मान मिलने से उनका हौसला बढ़ता है। विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी महत्वपूर्ण केंद्र हैं। बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण और पोक्सो से जुड़े मामलों की रोकथाम में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु गिल ने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों को संस्कारों के साथ उनकी सुरक्षा और संरक्षण से जुड़ी जानकारी भी देता है। एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला संयोजक डॉ. राज सिंह सांगवान ने कहा कि बच्चों की समस्याओं को बेहतर ढंग से सुनने और उनका समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के बीच आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें