फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में यूनिफेस्ट के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रहे यूनिफेस्ट-2026 के दूसरे दिन शनिवार को छह मंचों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। टैगोर मेन स्टेज पर ग्रुप सॉन्ग की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरके ऑडिटोरियम में वन एक्ट प्ले और मिमिक्री में कलाकारों ने सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का तड़का लगाया। स्वराज सदन में गीत, गजल, भजन, वेस्टर्न सोलो और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट की मधुर धुनें गूंजीं।एफडीसी में क्विज और हिंदी-अंग्रेजी डिबेट में प्रतिभागियों ने तर्कशक्ति दिखाई, तो पोएटिक रेसिटेशन में हरियाणवी व पंजाबी कविताओं ने खूब तालियां बटोरीं। टैगोर गैलरीज में पोस्टर मेकिंग, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और कोलाज में युवाओं की रचनात्मकता झलकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें