रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम नशा मुक्ति केंद्र सुंदरपुर च जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र की परामर्शदाता मंजू व राजकुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को खराब करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ता है। युवाओं को इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य राजपाल सिंधु ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विद्यार्थी स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नशा मुक्त भारत निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम में डॉ. राकेश, कुलदीप यादव सहित स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।