फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप

रेवाड़ी के महाराजा अस्पताल में रविवार सुबह डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। वहीं, संबंधित डॉक्टर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए महिला की मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया है। जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी पूनम की रविवार सुबह डिलीवरी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से गलत नस कट गई, जिससे महिला की ब्लीडिंग नहीं रुकी। उनका कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण पूनम की जान चली गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर रोष जताया और डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाए। घटना को लेकर अस्पताल में तनाव का माहौल रहा। डॉक्टर ने आरोपों को नकारा: महाराजा अस्पताल की डॉक्टर दीप्ति ने इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया। उनके अनुसार, महिला को साइलेंट अटैक आया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें