जिले में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 31वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।