फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल: जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ समापन, लोक कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

राहुल तिवारी Updated Mon, 01 Dec 2025 07:23 PM IST

पलवल जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का सोमवार को पारितोषिक वितरण के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की माता रतना देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वास्थ्य जांच भी कराई। मुख्य अतिथि रतना देवी ने कहा कि गीता केवल धर्म का ज्ञान नहीं देती, बल्कि मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी दिखाती है। यह ग्रंथ जीवन को सही दिशा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश प्रदान करता है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि सद्भाव, संस्कृति और अध्यात्म का संदेश समाज तक पहुंचाने का माध्यम बना है। उन्होंने सभी विभागों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने गीता पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं वाद-विवाद, संस्कृत श्लोकोच्चारण, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें