फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों में सोडियम की चोरी से नप को लगी करीब 5 लाख की चपत

नारनौल। शहर की स्ट्रीट लाइटों की रखवाली की जिम्मेदारी जिन पर थी, उन्हीं पर इनसे कीमती सोडियम उपकरण चोरी करने या गायब करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि खुद चेयरपर्सन ने लगाए हैं। इस गंभीर शिकायत के आधार पर प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच कमेटी का गठन: चेयरपर्सन कमलेश सैनी की ओर से दी गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त ने एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में लोक निर्माण विभाग की बीएंडआर शाखा के कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता और पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर के उपमंडल अधिकारी को शामिल किया गया है। दो एक्सईएन और एक एसडीओ की यह टीम पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे घोटाले की वास्तविक सच्चाई और इसमें शामिल लोगों के चेहरे सामने आ सकेंगे। करीब 150 स्ट्रीट लाइटों से गायब हुए उपकरण: जानकारी के अनुसार, शहर की करीब 150 स्ट्रीट लाइटों से कीमती सोडियम उपकरण गायब कर दिए गए हैं। बाजार में एक पुराने सोडियम उपकरण की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 3 हजार रुपये है, जबकि वर्तमान में नया उपकरण करीब साढ़े 5 हजार का आता है। इस प्रकार अनुमान के आधार पर यह आकलन किया जा रहा है कि इस गड़बड़ी और गोलमाल के जरिए सरकारी संपत्ति को करीब सवा 5 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाया गया है। 1.80 करोड़ का नया टेंडर जारी: शहर में कुल मिलाकर लगभग 15 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं, जिनमें से करीब 8 हजार लाइटें पिछले साल ही लगाई गई थीं। पुराने ठेकेदार के टेंडर की समय-सीमा साल 2025 में ही समाप्त हो चुकी थी, जिसके बाद इसे अवधि बढ़ाकर चलाया जा रहा था। साथ ही करीब एक माह से पुराने ठेके के तहत लाइटों के रखरखाव का काम पूरी तरह से बंद हैं। ठेकेदार द्वारा काम बंद कर देने के कारण शहर के गली-मोहल्लों में करीब चार हजार लाइटें पहले ही खराब पड़ी है। अब मुख्य बाजारों में चोरी होने से करीब 150 स्ट्रीट और बंद हो गई हैं। व्यवस्था को ठीक करने के लिए अब नप प्रशासन ने 1.80 करोड़ रुपये की लागत से नए सिरे से टेंडर जारी कर दिए हैं। नई स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी ने अपना काम शुरू कर दिया है, ताकि आने वाले दिनों में शहर की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित न हो। बॉक्स: स्ट्रीट लाइटों में लगाया जाने वाला सोडियम उपकरण (सोडियम वाष्प लैंप) मुख्य रूप से सड़कों और बाहरी इलाकों में तेज, ऊर्जा-कुशल और दूर तक फैलने वाली पीली रोशनी करने के काम आता है।इस लैंप से निकलने वाली पीली या नारंगी रोशनी कोहरे, धुंध और बारिश को चीरकर आगे बढ़ती है, जिससे रात में या खराब मौसम में वाहन चालकों को रास्ता आसानी से दिखाई देता है। यह सामान्य बल्बों या मरकरी लैंप की तुलना में कम बिजली की खपत करके अधिक रोशनी पैदा करता है, जिससे बिजली के बिल और ऊर्जा खर्च में बचत होती है। इसकी रोशनी आंखों पर चुभती नहीं है और कम चमक के कारण रात के समय ड्राइव करना सुरक्षित हो जाता है। सोडियम लैंप अन्य लाइटों की तुलना में काफी लंबे समय तक चलते हैं, जिससे इन्हें बार-बार बदलने से होने वाला खर्च कम हो जाता है। वर्जन: चेयरपर्सन की शिकायत के आधार पर जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रणवीर सिंह, जिला नगर आयुक्त, नारनौल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें