फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: रेवाड़ी से रींगस के लिए 21 व 22 को दो दिन चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रींगस जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 21 और 22 सितंबर को दो फेरे लगाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी से 21 और 22 सितंबर को सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 2:00 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस से दोपहर 2:55 बजे चलेगी। यह शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा कुल 15 डिब्बों के साथ संचालित होगी। इसमें 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। यात्री बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का मार्ग में कई स्टेशनों पर ठहराव होगा। यह कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला और मावंडा स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके बाद नीमकाथाना, कावंट तथा श्रीमाधोपुर में भी इसका ठहराव होगा। यह व्यवस्था रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर सहित मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें