फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने महावीर चौक पर किया प्रदर्शन

नारनौल। भारतीय जनता पार्टी जिला महेंद्रगढ़ की ओर से सोमवार को महावीर चौक पर जेएनयू प्रकरण को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और विश्वविद्यालय की ओर से की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई के संदर्भ में रोष जताया गया। भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि छात्राओं से जुड़े गंभीर मामलों में शिकायतों को संवेदनशीलता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, ताकि तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें