फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल तरंग के दूसरे दिन भी हुए रोमांचक मुकाबले, फाइनल आज

नारनौल। गांव पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में खेल महोत्सव खेल तरंग के दूसरे दिन भी मुकाबले जारी रहे। कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी व लॉन्ग जंप सहित अन्य मुकाबलों में बीएएमएस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य डॉ. संदीप, डॉ. मुनेश, डॉ. रितेश व डॉ. जितेंद्र सुहाग के निर्देशन में किया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेलों से मिलने वाली ऊर्जा का सीधा असर पढ़ाई पर भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे और विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। गत वर्ष विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है इस बार भी बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक जीतेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें