फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सीएम सैनी के पास शिकायत लेकर आई महिला, कहा- मेरे खेत के रास्ते में किया है कब्जा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 06:44 PM IST

कुरुक्षेत्र के लाडवा में सीएम सैनी ने गुरुवार को जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान वहां पर एक शिकायतकर्ता महिला अपनी समस्या लेकर आई। उसने कहा मेरे खेत के रास्ते पर अधिकारियों से मिलीभगत कर एक किसान ने कब्जा कर लिया है। बिजली के खंभे तक लगवा दिए गए हैं जिससे खेत में जाने का रास्ता बंद हो गया जिससे वह अब खेती नहीं कर पा रही है। महिला ने बताया कि अब तक वह इस समस्या की 19 बार शिकायत दे चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिलखते हुए मेहरा गांव की प्रियंका ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह दास्तां सुनाई और कहा कि अब भी उसे अगर न्याय नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ पुलिस थाने में जाकर जहर खा लेगी। महिला की यह स्थिति देख मुख्यमंत्री ने उन्हें शांत कर करवाया। सीएम सैनी वहां मौजूद बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाई। यही नहीं इस मामले की एसडीएम को जांच के आदेश भी दिए। यहीं नहीं पुलिस को आरोपियों के खिलाफ महिला को धमकाने को लेकर केस दर्ज करने को भी कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें