फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जाट धर्मशाला का किया दौरा, स्वर्गीय सर छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र स्थित अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला परिसर में स्वर्गीय सर छोटूराम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने धर्मशाला की कैंटीन का निरीक्षण कर वहां भोजन तैयार करने और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जाट धर्मशाला में कैंटीन के माध्यम से प्रतिदिन करीब 300 से 400 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। शिक्षा मंत्री ने कैंटीन में भोजन व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ धर्मशाला परिसर का भी जायजा लिया। इस दौरान जाट धर्मशाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का सम्मान किया गया। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित स्टार्टअप हरियाणा-सेवा संकल्प, विचार से विस्तार तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जाट धर्मशाला का दौरा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें