करनाल। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में मां भगवती की चौकियों का आयोजन किया गया। सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित चौकी में भजन गायक हेमंत ललित ने मां की महिमा का गुणगान किया। वहीं, मां झंडेवाली सेवा समिति के आश्रम में आयोजित चौकी में कलाकार मोनू तिलकधारी ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए और भजनों पर झूमते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भजनों पर झूमे श्रद्धालु सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आयोजित मां भगवती की चौकी में कलाकार हेमंत ललित ने ''साडी झोपड़ी च माये फेरा पा, भावे थोड़ी देर लई आ'', ''आओ जी आया नू'', ''साडे पूरे करदे चां'' और ''कंगन भी लाया, चूड़ी भी लाया, पहनों दुर्गा महारानी'' जैसे भजन प्रस्तुत किए। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। चौकी में लोकनाथ लूथरा, वीना लूथरा और साहिल लूथरा ने मां की ज्योत प्रचंड की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय विभाग संघचालक मा. सुधीर, दलपत सिंह कादियान, सदस्य अखिल भारतीय नियामक मंडल, क्रीड़ा भारती, अशोक सुखीजा, नवीन कुमार, साहिल रहेजा, ऋतु अरोड़ा और पार्षद राजेश अघी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति के मुख्य सेवक राजेश लांबा, राजीव नागपाल, हरीश भूटानी, श्याम बत्रा, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, वीरेंद्र सचदेवा, वीरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, अशोक ग्रोवर, हेमंत गुलाटी, राहुल भटनागर, रामपाल, मानव, प्रतीक लांबा, मोहित पाहूजा, अजीत गुंबर, रेनू अरोड़ा, सिमरण लांबा, नीतू अरोड़ा और आरती आर्य सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। मां झंडेवाली के दरबार में उमड़े श्रद्धालु दूसरी ओर, मां झंडेवाली सेवा समिति के आश्रम में भी मां भगवती की चौकी का आयोजन किया गया। मां के सफेद रंग से सजे सुंदर दरबार में अष्टधातु से निर्मित मां झंडेवाली की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलाकार मोनू तिलकधारी ने ''आओ मात जी, तुहाडा मंदिर सजाया ऐ, ज्योत जगाके तुहानू घर च बुलाया ऐ'' और ''दिन गये ने नवराते दे, आ सहनु वी चिठ्ठी पाई दातिये'' सहित अन्य भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। चौकी में सुरेश सचदेवा और सुमित सचदेवा ने मां की ज्योत प्रचंड की, जबकि महिला मंडल मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां की आरती की गई। इस अवसर पर मुख्य सेवादार कमल मुंजाल, जुगल भाटिया, अंशुल, महेश गुलाटी, प्रवीन वर्मा, ईशा बठला, आशा अरोड़ा, संगीता शर्मा, नरेश शर्मा, भारत, मेघराज गर्ग, संजय गांधी और डॉ. अलका गिरोत्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।