करनाल। हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से 40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुल 12 मुकाबलों का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लड़कियों की सब जूनियर वर्ग में पंचकूला की टीम ने सिरसा की टीम को 5-1 से हराया। जिला रोलर स्केट एसोसिएशन के सचिव जगपाल ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी जिलों से आए खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और जूनियर खिलाड़ियों ने अपने सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सिखा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिसंबर महीने में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 54 मुकाबलों को आयोजन किया गया। इनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम गुरुग्राम की टीम ने सिरसा की टीम को 5-2 से हराया महिलाओं की पंचकूला की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 9-0 से हराया महिलाओं की गुरुग्राम की टीम ने सिरसा की टीम को 3-2 से हराया महिलाओं की टॉट्स गुरुग्राम की टीम ने सिरसा की टीम को 2-0 से हराया सिरसा की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 5-1 से हराया गुरुग्राम की टीम ने सिरसा की टीम को 2-1 से हराया क्वार्ड प्रतियोगिता के परिणाम महिलाओं की गुरुग्राम की टीम ने पंचकूला की टीम को 6-0 से हराया पंचकूला की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 15-0 से हराया महिलाओं की पंचकूला की टीम ने सिरसा की को 5-2 से हराया पंचकूला की टीम ने यमुना नगर की टीम को 6-0 से हराया पंचकूला की टीम ने यमुना नगर की टीम को 8-0 से हराया पंचकूला की टीम ने यमुना नगर की टीम को 6-3 से हराया -------------------- करनाल और यमुनानगर के मैच में हुआ बवाल हरियाणा रोलर स्केट एसोसिएशन की ओर से 40 वां रोलर व इनलाइन स्केट हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन करनाल और यमुनानगर के बीच चल रहे मैच के पहले हाफ के अंतिम समय में जब करनाल टीम के खिलाड़ी हरप्रीत को रेफरी की ओर से ब्लू कार्ड दे दिया गया, तो सभी खिलाड़ियों ने उसका विरोध करते हुए मुख्य रेफरी से बात करने लगे। इसी बीच रेफरी ने यमुना नगर की टीम को पेनल्टी दे दी। इसके बाद भी जिले की टीम के खिलाड़ी रेफरी की बात से सहमत नहीं हुए। जिसके चलते करीब पांच से 10 मिनट तक मैच रूका रहा और अंत में मैच ड्रॉ ही रहा।