फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: कर्ण स्टेडियम में शुरू हुई हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मयूर शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2026 12:35 PM IST

एथलेटिक्स हरियाणा और करनाल एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने किया। प्रतियोगिता 29 और 30 अगस्त तक चलेगी। इसमें प्रदेश के सभी 22 जिलों से करीब 2000 खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 बालक-बालिका वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 14 सितंबर से देहरादून में होने वाली 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से आए खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने-अपने जिलों के लिए पदक जीत रहे हैं। आयोजन समिति, जिला एथलेटिक्स संघ और जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। खेलों की नर्सरी है हरियाणा: मिटान मुख्य अतिथि राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा खेलों की नर्सरी है। आज यहां स्वर्ण जीतने वाला खिलाड़ी ही भविष्य में ओलंपिक में तिरंगा फहरा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और अनुशासन में रहकर खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें