फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में 7.50 लाख की सरकारी पाइपें चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 110 पाइप की बरामद

कैथल। गांव रसूलपुर में पेयजल पाइपलाइन के लिए भेजी गई करीब 7.50 लाख रुपये की सरकारी पाइपें चोरी करने के आरोपी पलवल के गांव बरौका निवासी तालीम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 110 पाइप बरामद हुई हैं। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 10 पाइप और वारदात में इस्तेमाल कैंटर बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार मामले में चोरी हुई सभी 120 पाइप बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव बरटा निवासी ठेकेदार कुलदीप सिंह ने थाना सीवन पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार वह करीब 15 वर्षों से जनस्वास्थ्य विभाग में ठेकेदार है। विभाग ने उसे गांव रसूलपुर में करीब सात किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का ठेका दिया था। इसके लिए उसने गांव में पाइपें भिजवाई थीं। मजदूर उपलब्ध कराने के बहाने रची चोरी की साजिश शिकायत के अनुसार पांच मई को निजामुद्दीन नामक व्यक्ति ने ठेकेदार को फोन कर मजदूर उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके बाद उसने तीन मजदूर रसूलपुर भेज दिए। मजदूरों ने तीन दिन तक पाइपलाइन बिछाने का काम किया। आरोप है कि 15 मई की रात निजामुद्दीन और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पाइपें कैंटर में लादकर चोरी कर लीं। अगले दिन ग्रामीणों से चोरी की जानकारी मिलने पर ठेकेदार ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद थाना सीवन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें