झज्जर के कच्चा बादली रोड पर नगर परिषद की अवैध निर्माण तोड़ने और शेड तोड़ने की धमकी देने से क्षुब्ध व्यापारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। सभी व्यापारी लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी और ज्ञापन दिया। इसका नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि शहर में नगर परिषद की तरफ से अतिक्रमण हटाने और पक्के निर्माण तोड़े जा रहे हैं। साथ ही उनके शेड तोड़ने की धमकी दी जा रही हैं। शेड में बैठकर धूप, गर्मी से व्यापारी बच जाते हैं। व्यापारियों ने मांग की कि उसके शेड नहीं उतरवाए जाए। डीसी प्रदीप दहिया ने आश्वासन दिया कि शेड नबी उतरवाए जाएंगे।