फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता भीमेश्वरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कंजकों को भोजन कराकर खोला व्रत

बेरी। धर्मनगरी बेरी में नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मां के भक्तों ने शांति, सद्भावना और शक्ति के लिए अराधना कर नवरात्र को पूर्ण आहुति दी। सोमवार को रामनवमी के दिन नवरात्र करने वाले मां के भक्तों ने कंजकों का पूजन कर अपने व्रत खोले। मां के भक्तों ने कंजकों के पैर धोए तिलक लगाकर पूजन किया। मां के भक्तों ने भोजन करवाकर उपहार भी भेंट किए। धर्मनगरी बेरी में कन्याओं की कमी दिखी। माता के भक्तों को कंजकों के लिए इधर-उधर घूमते रहे। महिला श्रद्धालु गीता, ममता, नीलम, संगीता आदि ने बताया कि माता के नौ नवरात्र करने के बाद नवमी को कंजकों को भोजन कराकर व्रत खोला हैं। धर्मनगरी बेरी में नवरात्रों में नो दिनों तक धूम रहती हैं। मां के भक्तों के लिए रामनवमी का दिन खास होता हैं। आज के दिन भक्त कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाते हैं। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के नौवें दिन श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी और जगह-जगह भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से मां के दरबार में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें