फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में नाटक के जरिये कंपनी कर्मचारियों को किया गया जागरूक

नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 04:20 PM IST

ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार ने याकुबपुर में कंपनी कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम और यातायात के नियमों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार ने कंपनी के कर्मचारी को नशे से सामाजिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा करने से जहां हमारे शरीर का नाश होता है, वही समाज में हमारी छवि भी खराब होती है और हमें धन की हानि भी होती है। जितनी मेहनत करके हम पैसे कमाते हैं, उन पैसों को हम कुछ समय में ही नशे में बर्बाद कर देते हैं। इससे हमारे आने वाली पीढ़ी पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। वे अपने पिता को हर दम नशे में देखकर अपने आपको समाज में हिन महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें मशीन पर काम करते समय नशे का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर आपका कोई साथी नशा करके मशीन पर या अन्य कोई काम करता है तो उसे समझाएं और उसकी नशा छुड़ाने में हर तरह से सहायता करें। उसकी बात को सार्वजनिक न करके उसे नशे के दुष्प्रभाव के बारे में समझाएं और उसका नशा छुड़ाने में उसकी हर तरह से सहायता करें। अगर आपको कहीं पर भी नशे की खरीद फिरौत करने की सूचना मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर फ्रॉड के बारे में दी जानकारी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कंपनी के कर्मचारियों को यह जानकारी दी गई कि कैसे साइबर फ्रॉड करने वाले आपको लालच देकर और जानकर बनकर आपके साथ साइबर ठगी करते हैं। इसलिए कभी भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, आधार, पैन या बैंक विवरण किसी से साझा न करें और अनजान लिंक, क्यूआर कोड और संदिग्ध कॉल्स से सतर्क रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें