हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा क्के बीच शुरु हुई। परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। काफ़ी संख्या में पुलिस बल केंद्रों पर तैनात किया गया। झज्जर शहर में शहर थाना प्रभारी खुद केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर, अंदर और ग्रामीण क्षेत्रों में छत पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। महिला पुलिस कर्मी भी लगाई गई हैं। परीक्षा केंद्रों में अंदर जाने से पहले सभी विद्यार्थियों की चेकिंग कर अंदर जाने दिया गया। यहां बता दे कि दसवीं का गणित का पेपर डावला गांव के सरकारी स्कूल से लीक हुआ था। उसका बाद सरकार और प्रशासन सख्त हों गया हैं। सरकार ने ऐसीपी को भी निलंबित कर दिया हैं। दो दिन से खुद डीसी और डीसीपी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा लें रहे है। ऐसे में आज सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा शुरु हुई।