फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: युवक की दिनदहाड़े हत्या, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 07:04 PM IST

पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास दो बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर युवक पर14 बार चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। युवक पर चाकुओं से हमले का पूरा घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। हमलावरों ने युवक को गोली मारने के लिए पिस्टल भी चलाई लेकिन पिस्टल नहीं चली। सब्जी मंडी चौक के पास किराना की दुकान चलाने वाले हिमांशु ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने दुकान से घर गया था। उस समय मेरे पिता दुकान संभाल रहे थे। दुकान पर काम करने वाला लड़का रानू सैनी दुकान के बाहर बिस्कुट खा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने रानू सैनी पर हमला कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें