फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी-खरगे से मांगा जवाब

हांसी। दिल्ली जेएनयू की 11 छात्राओं की शिकायतों से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार को हांसी में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा से मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डॉ. दिव्या सेठी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने संबंधित कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के इस्तीफे और पार्टी से निष्कासन की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को अपनी जवाबदेही स्पष्ट करनी चाहिए। डॉ. दिव्या सेठी ने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को इस मामले में भी स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले पर चुप्पी तोड़कर अपना पक्ष रखने की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान की बात केवल मंचों और भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि राजनीतिक दलों के व्यवहार में भी दिखाई देनी चाहिए। गौरतलब है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मामले में 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस जांच जारी है। संबंधित सांसद ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें