टोहाना। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा टोहाना में बंदी सिखों की रिहाई के लिए चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय संगत से मुलाकात की और पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में जत्थेदार झींडा ने कहा कि बंदी सिक्खों की रिहाई के लिए धरना चल रहा है जिसके तहत दो सितंबर को सुबह 9 बजे शहर से निकलते हुए सभी एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे और टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा को लिखित ज्ञापन देंगे ताकि केंद्र सरकार उस पर कार्रवाई करे।