फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर गोल्ड लोन ब्रांच में घुसा बेकाबू ट्रक, गेट-दीवार क्षतिग्रस्त

जाखल चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक बेकाबू ट्रक मुथूट गोल्ड लोन ब्रांच में जा घुसा। इस तेज टक्कर से ब्रांच का मुख्य गेट और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि गनीमत रही कि तड़के का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी अनुसार, ट्रक पंजाब के पातड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। चालक सामान छोड़ने के लिए बुढलाडा गया था। वहां से लौटते समय जाखल में चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर अचानक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गोल्ड लोन ब्रांच के मुख्य गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट के साथ दीवार का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। नींद की झपकी आने से नियंत्रण खोने की आशंका मौके से मिली जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद ब्रांच प्रबंधन और कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन करने के साथ अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी जाखल थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ब्रांच कर्मचारी फिलहाल अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें