शहर के कबीर बस्ती में शुक्रवार सुबह नशा लेने के लिए आने वाले युवकों से परेशान मोहल्ला निवासी एकजुट हो गए। मोहल्ले के लोगों ने एक-एक करके 10 से ज्यादा युवकों को पकड़ लिया। आरोप है कि मोहल्ले में दो से तीन लोग नशा बेचते है और उनसे लेने के लिए रोजाना सैंकड़ों युवक यहां पर आते है। युवकों को पकड़कर मोहल्ले के लोगों ने बिठा लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और युवकों को थाने में ले गई। कार्रवाई के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ था। पूर्व पार्षद विजय किराड़ ने कहा कि मोहल्ले में दो से तीन घर है जो कि नशा बेचते है और यहां पर रोजाना सैंकड़ों लोग नशा लेने के लिए आते है। पुलिस आती है और छानबीन करके चली जाती है। मोहल्ले के लोगों ने इक्ट्ठे होकर 18 से 20 युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक यहां पर चिट्टा लेने आए थे। इन युवकों की वजह से मोहल्ला बदनाम हो रहा है। विजय किराड़ ने कहा कि ये तो ट्रैलर है और यहां पर रोजाना सैंकड़ों युवक आते है। प्रशासन से अपील है कि वह साथ दें और मोहल्ला उनके साथ है।