फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फूलों की वर्षा के साथ निकली भव्य प्रभात फेरी

टोहाना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में शहर में राधा नाम प्रभात फेरी संगठन द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान राधा नाम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विक्की परोचा ने बताया कि प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर नन्हीं बच्ची रियांशी ने राधा रानी का रूप धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विमल अरोड़ा, पायल, नेहा, मंजू झा, वेद प्रकाश, मोहित, परम, कमलेश, तुषार बत्रा, चिराग बत्रा, दिव्या बत्रा, जतिन बत्रा, शालू चावला, आशीष सिंगला, अक्षय वैद्य, अनीता, शारदा, कविता, आशु नरूला, नीति और नित्या आरती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें