फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: बिजली कर्मचारियों का मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन, सरकार पर लगाए वादा खिलाफी के आरोप

टोहाना। सरकार द्वारा वादा खिलाफी के विरोध में टोहाना में बिजली कर्मियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो घंटे की गेट मीटिंग कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने दो महीने का समय मांगते हुए कई मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अब मुकर रही है। मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी, पुरानी पेंशन बहाली, स्मार्ट मीटर का विरोध और निजीकरण के लिए दी जा रही एग्री डिस्कॉम लाइसेंस प्रक्रिया को रोकना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गुड़गांव में पैरेलल लाइसेंस देकर सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान बिजली मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगे। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज को ज्ञापन दिया गया था, जिन्होंने समर्थन का आश्वासन दिया था। संयुक्त मोर्चा ने ऐलान किया कि 3 सितंबर को सर्कल स्तर पर घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें