फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: तहसील कार्यालय से क्लर्क की बाइक चोरी, पुलिस को दी गई शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 04:41 PM IST

लघु सचिवालय में बने डाकखाने के सामने से तहसील कर्मचारी का बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है लेकिन कार्यालय के सामने का कैमरा बंद होने से चोर का सुराग नहीं लग पा रहा। कर्मचारी हरिकेश ने इसकी शिकायत डायल 112 पर पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरिकेश ने बताया कि वह लघु सचिवालय में रेड क्रॉस की तरफ से बतौर क्लर्क के पद पर कार्यरत है और उक्त वाहन उसके लड़के अकुंश कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। उसने बताया कि सुबह करीबन 9 बजे वह ड्यूटी पर आया तो बाइक को तहसील कार्यालय के कमरा नम्बर 10 के सामने बरामदे में खड़ा किया था और जब वह लगभग 12 बजे जब आया तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें