फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अपराध रोकने के लिए हर थाने का बनेगा अलग डेटा, बढ़ते मामलों के कारण तलाशेंगे

हरियाणा पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए प्रदेश स्तर के आंकड़ों के बजाय हर थाने का अलग रिकॉर्ड खंगालेगी। किस इलाके में किस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं, उनके पीछे क्या कारण हैं और किन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने की जरूरत है, इसका विश्लेषण कर रणनीति बनाई जाएगी। डीजीपी अजय सिंघल ने बुधवार को पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश दिए। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में प्रदेश में कुल अपराध पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9.41 प्रतिशत घटने का दावा किया गया है। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने थानों के हिसाब से अपराध के बदलते पैटर्न की जानकारी दी। डीजीपी ने हत्या, डकैती समेत बढ़ते अपराधों के कारणों की पहचान करने और अपराध के स्थान व प्रकृति के अनुसार पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। सभी थानों में सीसीटीवी लगाने और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें