चुनाव आयोग में कथित मतभेद और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। चौटाला ने कहा कि किसी भी आयोग में कई सदस्यों की नियुक्ति इसलिए की जाती है ताकि फैसले किसी एक व्यक्ति की मर्जी से न हों। चौटाला ने कहा कि आयोग के सदस्यों को किसी मुद्दे पर या तो सर्वसम्मति से फैसला लेना चाहिए या फिर सहमति न बनने की स्थिति में बहुमत के आधार पर निर्णय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही व्यवस्था आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दो सदस्य किसी फैसले का विरोध कर रहे हों और अकेला अध्यक्ष अपनी बात लागू करे तो सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। इसी आधार पर चौटाला ने मौजूदा चुनाव आयोग को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए इसे ‘BJP का चुनाव आयोग’ तक कह दिया।