फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हड़ताली नगर परिषद कर्मचारियों ने कराया मुंडन, लगातार 30 दिन से नगर परिषद की जारी है हड़ताल

नगर परिषद व दमकल कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय धरना स्थल पर मुंडन कराकर विरोध जताया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने मुंडन कराते हुए चेतावनी दी कि हड़ताली कर्मचारी बर्खास्तगी और दमनकारी नीति के आगे किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 30 दिन से जारी है। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है वहीं कूड़े के ढेर भी बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन शहर के विभिन्न बिंदुओं से कचरा उठान कराने में जुटा है, लेकिन फिर भी पूरी तरह से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगे जल्द नहीं मानती है तो वे आंदोलन को और तेज कर देंगे। धरना स्थल पर पांच कर्मचारियों ने मुंडन कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें