फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कांग्रेस व भूपेंद्र हुड्डा पर बरसीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, बोलीं- तमाशे कर रही कांग्रेस, लोगों का उठ गया भरोसा

भिवानी। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने गांव जमालपुर में किसानों का धरना खत्म करवाकर तोशाम हलके को 43 करोड़ रुपये की सौगात दी। भिवानी के बवानीखेड़ा हलके के जमालपुर गांव में नहरी पानी हर महीने 16 दिन चलवाने की मांग को लेकर 71 दिनों से किसानों का धरना चल रहा था। जिसे खत्म करवाने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी धरने पर पहुंची। इस दौरान विधायक कपूर बाल्मीक भी उनके साथ रहे। श्रुति चौधरी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सुंदर नहर में 8 दिन पानी चलने लगा है। अगले रोटेशन में इसे बढ़ा कर 16 दिन किया जाएगा। जिसके बाद किसानों ने अपना धरना खत्म किया। बवानीखेड़ा हलके के जमालपुर गांव में किसानों का धरना उठवाने पहुंची श्रुति चौधरी ने किसानों को सुंदर नहर में पूरा पानी चलवाने का दिया भरोसा। उन्होंने कहा कि 211 करोड़ रूपये भुरटाना ब्रांच और 185 करोड़ सुंदर नहर के जीर्णोद्धार पर खर्च हो रहे हैं। साथ ही कहा कि गांव के लोग जमीन दें तो बारिश के समय पानी के बड़े स्टोरेज पर काम हो सकता है। जो पानी कमी के समय प्रयोग हो सके। साथ ही श्रुति चौधरी ने लोगों से नहरी पानी चोरी ना करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नहरी पानी चोरी करने से कई जगह पीने के पानी के भी लाले पड़ जाते हैं। इस दौरान उन्होंने महीने भर से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों को लेकर कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की हर संभव मांग पूरी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ विधानसभा में धक्कामुक्की पर श्रुति चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं, कांग्रेस नेताओं का हर बार ऐसा रवैया रहता है। संसद में भी कांग्रेस नेता ऐसे ही नारेबाज़ी कर भाग जाते हैं। श्रुति चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे तमाशों से ही लोगों का नेताओं से विश्वास उठने लगा है। कांग्रेस की गुटबाजी पर श्रुति चौधरी ने कहा कि इनके पल्ले कुछ नहीं, फिर भी इनका ये हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें